भदोही, फरवरी 18 -- भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र के गेराई गांव निवासी मोनी सरोज पुत्री राज कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। पति और सास पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप मढ़ा। शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। तहरीर में कहा कि भदोही कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर, फुलवरिया गांव निवासी राजेश सरोज के साथ शादी 12 जून 2017 को हुई थी। तभी से सास सीता जी देवी एवं पति गहनों की मांग और दहेज को लेकर प्रताड़ित करते हैं। सात साल का बेटा आयुष एवं आरुषी चार साल की बेटी है। इन दिनों वह मायके रह रही हैं। कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम करके प्रकरण की जांच कर जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...