झांसी, जनवरी 8 -- डीएम के आदेश पर गठित कमेटी ने अपनी निगरानी में ब्रांडेड वोदका रम जिन को नष्ट करा दिया। आबकारी विभाग की निगरानी में नष्ट कराई गई शराब की कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। यह कार्य डीएम के आदेश पर किया गया। सभी नष्ट की गई शराब एक्सपायरी डेट की थी। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के आदेश पर गठित समिति के सदस्यों उमेश चन्द्र पाण्डेय उप आबकारी आयुक्त, झांसी प्रभार झांसी, मनीष कुमार जिला आबकारी अधिकारी, झांसी व गोपेश तिवारी उप जिलाधिकारी झांसी द्वारा नामित मुकेश कुमार नायब तहसीलदार, सदर झांसी एवं प्रभारी थोक गोदाम मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी व आबकारी स्टाफ की उपस्थिति में थोक विक्रेता विदेशी मदिरा ऋषि जायसवाल के पास रखे विभिन्न ब्रांडों की एक्सपायरी शराब नष्ट करा दी। इसमें वोदका, ...