सीतापुर, जनवरी 28 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने हाल ही में गोंदलामऊ ब्लाक के हिंडौरा गांव की प्रधान व सचिव पर लगे 50 लाख के सरकारी धनगबन के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही विभाग को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भी कहा था, लेकिन मातहत अफसरों ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया। जिलाधिकारी ने आठ दिन पहले मुकदमा दर्ज करवाने के लिए कहा था। यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। डीपीआरओ निरीश चंद्र साहू के मुताबिक गोंदलामऊ ब्लाक के हिंडौरा ग्राम प्रधान श्यामा देवी व सचिव हरदासी राणा ग्राम पंचायत में विकास कार्य के नाम पर खर्च किये गये 50 लाख 13 हजार 154 रुपये के लेनदेन का हिसाब नहीं दे पाये थे। हिंडौरा निवासी कृष्ण कुमार ने इस मामले में हाईकोर्ट में प्रधान श्यामा देवी के कार्यकाल में कराये गए विकास...