मिर्जापुर, जनवरी 4 -- मिर्जापुर। हलिया ब्लाक के ग्राम पंचायत मनिगढ़ा में डीएम के आदेश के बाद भी घोटाले की जांच के लिए गठित टीम जांच करने के लिए नहीं पहुंच पाई है। गांव में विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये के गोमाल का आरोप है। शिकायत के बाद डीएम पवन गंगवार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन दो माह गुजर जाने पर भी अब तक टीम जांच करने नहीं पहुंची। ब्लाक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी जिलाधिकारी के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। गांव के अब्दुल समद ने डीएम को पत्रक सौंप कर आरोप लगाया था कि बिना धरातल पर कार्य कराए ही कागजों में सरकारी धन खर्च दिखाकर हज़म कर लिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने बीते 28 अक्टूबर शिकायत के आधार पर जांच समिति गठित करते हुए जांच आख्या मांगी थी,लेकिन दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद जांच करने के लिए टीम मौके पर गई ह...