लखीसराय, फरवरी 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में आवागमन और बच्चों की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन ने एक अहम पहल की है। डीएम के निर्देश पर शनिवार से राजा बाबू हाट के सामने सब्जी मंडी के पास नदी में उतरने के लिए स्थायी रास्ता बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस रास्ते के तैयार होने से चार पहिया वाहन सीधे उतरकर केंद्रीय विद्यालय तक पहुंच सकेंगे। साथ ही जुगाड़ पुल के निर्माण की भी योजना पर काम तेज कर दिया गया है। नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे से नदी की ओर ढलाननुमा रास्ता तैयार किया जा रहा है। इस कार्य का उद्देश्य केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के बाद बीते आठ महीनों से स्कूल आने-जाने और खेल मैदान तक पहुंचने में हो रही परेशानियों को दूर करना है। अब इस मार्ग के बन जाने से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को आव...