किशनगंज, फरवरी 2 -- टेढ़ागाछ , एक संवाददाता । टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सेंटर 30 दिसंबर से बंद रहने के कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दूर-दराज के गांवों से आधार अपडेट, सुधार एवं नया नाम जोड़ने के लिए पहुंचने वाले लोग रोजाना निराश होकर वापस लौट रहे थे । जिला पदाधिकारी विशाल राज की पहल पर सोमवार से टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय परिसर में आधार सेंटर को पुन: चालू कर दिया गया है। आधार सेंटर शुरू होते ही प्रखंड क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और लंबे समय से रुके कार्य अब फिर से शुरू हो गये। आधार सेंटर के पुन: संचालन से नाम सुधार, जन्मतिथि संशोधन, पता परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेट एवं नए नाम जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण कार्य दोबारा शुरू हो गए हैं। इससे विशेष रूप से छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों, महिलाओं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.