हाजीपुर, फरवरी 19 -- हाजीपुर। निज संवाददाता गांधी आश्रम निवासी 106 वर्षीय वृद्ध विमल प्रसाद का पिछले दो वर्षों से वृद्ध जन पेंशन मिलना बंद था। मंगलवार को वृद्ध श्री सिंह ने डीएम से मिलकर इसकी शिकायत की। डीएम ने इसे गंभीरता से लिया। तुरंत जांच करवाई और आधे घंटे के अंदर पेंशन चालू हो गया। उनके खाते में राशि पहुंच गई। पेंशन मिलने पर वृद्ध ने डीएम के प्रति अभार जताया। मालूम हो कि106 वर्षीय विमल प्रसाद सिंह बरौली, बिदुपुर के मूल निवासी हैं। वे देश की आजादी के पहले से ही गांधी आश्रम के निकट हाजीपुर में रहते हैं। वे बिदुपुर के मूल निवासी हैं। पिछले दो वर्ष से इनका वृद्धजन पेंशन बंद था। डीएम ने सामााजिक सुरक्षा के निदेशक को जांच का निर्देश दिया और तुरंत पेंशन चालू हो गया। पिछले महीने मतदाता दिवस पर जिला पदाधिकारी द्वारा 100 वर्ष से अधिक उम्र का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.