पटना, जनवरी 2 -- जिला प्रशासन की अनुमति लिये बगैर भाड़ा बढ़ाना ऑटो संगठनों को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की नाराजगी के बाद ऑटो संगठन ने गांधी मैदान से पटना जंक्शन के बीच पांच रुपये ऑटो भाड़ा बढ़ाने के निर्णय को वापस ले लिया है। इसकी जानकारी ऑटो मेन्स यूनियन बिहार के महासचिव अजय कुमार पटेल ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व गांधी मैदान से पटना जंक्शन के बीच चलने वाले ऑटो चालकों की बैठक में सर्वसम्मति से भाड़ा बढाने का निर्णय लिया गया था। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की है। इसके बाद भाड़ा बढ़ाने का निर्णय हमलोगों ने वापस ले लिया है। अब जिला प्रशासन की अनुमति के बाद ही किसी भी रूट का भाड़ा बढ़ाया जाएगा। संगठन ने जिलाधिकारी से अनुरोध भी किया है कि गांधी मैदान से पटना जंक्शन सहित पूरे जिले के ऑटो भाड़ा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.