भदोही, जनवरी 2 -- भदोही, संवाददाता। साइबर फ्राड करने वालों ने अब डीएम के नाम पर लोगों को काल करने का काम किया है। उनकी डीपी और प्रोफाइल बनाकर लोगों को वाट्सअप काल किया जा रहा है। जिला सूचना अधिकारी डा. पंकज कुमार ने बताया कि साइबर फ्रॉड द्वारा इंटरनेशनल मोबाइल नंबर 84 362607763 का उपयोग करते हुए जिलाधिकारी शैलेष कुमार का नाम एवं प्रोफाइल फोटो (डीपी) लगाकर व्हाट्सएप मैसेज एवं कॉल के माध्यम से लोगों से संपर्क किया जा रहा है। यह नंबर डीएम का नहीं है। पुलिस विभाग के साइबर क्राइम सेल द्वारा विधिक कार्रवाई जारी है। जनपद के समस्त नागरिकों से अपील है कि इस प्रकार के फर्जी, फेक एवं भ्रामक कॉल/मैसेज से पूर्णतः सतर्क रहें। यदि किसी नागरिक को इस प्रकार का कोई कॉल या मैसेज प्राप्त होता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा साइबर क्राइम सेल को सूचित करें।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.