बिजनौर, जनवरी 8 -- बिजनौर। जिला अस्पताल के ओपीडी में फर्जी डॉक्टर द्वारा डा. तुषार की मोहर लगाकर मरीजों को दवाइयां लिखने के प्रकरण में जांच जारी है। डीएम की ओर से गठित सीएमओ व एडीएम प्रशासन की कमेटी ने गुरुवार को प्रिंसिपल, सीएमएस व डा. तुषार को पक्ष रखने के लिए बुलाया। प्रिंसिपल व सीएमएस ने पहुंचकर अपनी विभागीय जांच पूरी होने के बाद बयान देने की बात कही तो वहीं डा. तुषार सिंह बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे और उन्होंने बाहर होने का हवाला देते हुए दो दिन का समय मांगा। गौरतलब है, कि फर्जी डॉक्टर प्रकरण की वीडियो वायरल होने व मीडिया में आई खबरों के बाद डीएम जसजीत कौर ने सीएमओ व एडीएम प्रशासन की जांच कमेटी नामित की थी। कमेटी की ओर से डा. तुषार सिंह के अलावा प्रिंसिपल डा. उर्मिला कार्या, सीएमएस डॉ. बीआर त्यागी को इस बारे में अपना स्पष्टीकरण देने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.