हरिद्वार, जून 23 -- मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को जन सुनवाई में भूमि विवाद, अतिक्रमण, जल निकासी, रास्ते के निर्माण, मगरमच्छ पकड़वाने जैसी विभिन्न 47 समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही करा दिया। उन्होंने कहा कि कुछ मामले संबंधित विभागों को भेजे गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि नागरिकों की शिकायतों का समय से सही समाधान करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा भी की। कहा कि एल1 और एल2 स्तर के जिन अधिकारियों के पास लंबित शिकायतें हैं, वे तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.