कुशीनगर, दिसम्बर 10 -- कुशीनगर। राज्य सरकार द्वारा पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिये आगामी 17 दिसंबर को दोपहर 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस आयोजित किया जाएगा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में होने वाले इस बैठक में पेंशनरों की पेंशन, भुगतान, कटौती, चिकित्सा प्रतिपूर्ति सहित अन्य समस्याओं की सुनवाई की जाएगी तथा मौके पर निस्तारण किया जाएगा। इसमें सभी कार्यालयाध्यक्ष, वित्त, लेखा, कोषागार, कार्मिक आदि को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं। डीएम ने बताया कि पेंशनरों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए यह मंच अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने सभी पात्र पेंशनरों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर समय से उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें, ताकि उनका निस्तारण शीघ्रता से किया जा सके।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.