बहराइच, जनवरी 9 -- बहराइच। जनगणना-2027 के कार्यान्वयन एवं संचालन के लिए बहराइच में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है। समन्वय समिति में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को अपर जिला जनगणना अधिकारी/सदस्य तथा मुख्य विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी व जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि को सदस्य नामित किया गया है। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र के हवाले से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि गठित की गई जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का कार्यकाल 01 जनवरी 2026 से 30 जून 2027 तक होगा। जनगणना-2027 की प्रारम्भिक तैयारियां, प्रशिक्षण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, जिला गणना हस्तपुस्तिका, जनसंख्या की ग...