हरिद्वार, सितम्बर 22 -- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार सीएम हेल्पलाइन पोर्टल की समीक्षा में शिकायतों के निराकरण में सुस्ती पर बीईओ भगवानपुर, नारसन और ईई यूपीसीएल लक्सर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर और शिकायत प्रकोष्ठ के सहायक का सितंबर का वेतन रोक दिया। उन्होंने ईओ शिवालिक नगर सुभाष कुमार को अतिक्रमण हटाने और डीएसओ तेज बल सिंह को राशन घोटाले में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। डीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई में 66 फरियादी पहुंचे। इनमें 32 लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समाधान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भूमि विवाद, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल, बिजली, सड़क सुधार और राशन वितरण जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आई। इस दौरान डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.