विकासनगर, जनवरी 8 -- कोर्ट रोड पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी कार्यालय ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में हरबर्टपुर पालिका सभाासद मोहन राठौर ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से लोनिवि को स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभासद मोहन राठौर ने कहा था कि उनके क्षेत्र में न्यायालय विकासनगर संचालित है। यह स्थल अत्यधिक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। सड़क पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण वाहनों की अत्यधिक गति रहती है। इससे आए दिन सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने जनहित में सड़क पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.