रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) ने डीएम कार्डियोलॉजी, डीएम क्रिटिकल केयर मेडिसिन, एमसीएच न्यूरो सर्जरी और एमसीएच पीडियाट्रिक सर्जरी परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने की तिथि जारी की है। बिना विलंब शुल्क के फॉर्म व फीस 18 से 20 दिसंबर तक जमा होगी। विलंब शुल्क के साथ 22 से 23 तक भर सकेंगे। विलंब शुल्क के रूप में 400 देने होंगे। बिना आरयू रजिस्ट्रेशन संख्या के कोई भी परीक्षा फॉर्म व शुल्क स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा शुल्क 6000 रुपए अंकपत्र शुल्क 100, डिग्री शुल्क 600, अस्थायी प्रमाण-पत्र शुल्क 250 व प्रसंस्करण शुल्क 100 रुपए है। इस प्रकार परीक्षा शुल्क 7050 रुपए देने होंगे। परीक्षा शुल्क ranchiuniversity.ac.in पर जमा होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...