हापुड़, फरवरी 21 -- शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में निर्धारित समय पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय समस्या को सुनने के लिए पहुंचे। यहां पर दोनों ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आस पास के गांवों से कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने मुख्य रूप से राजस्व, पुलिस, जमीनी विवाद और विकास कार्यों से संबंधित अपनी शिकायतें सामने रखीं। दोनों अधिकारियों ने सभी शिकायतों को सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने शेष 16 शिकायतों को संबंधित विभागाध्यक्षों को सौंपते हुए कड़े निर्देश दिए। उन...