कुशीनगर, दिसम्बर 31 -- डीएम महेन्द्र सिंह तवंर और एसपी केशव कुमार ने मंगलवार को बौद्ध स्थली कुशीनगर स्थित होटल पथिक निवास में अधिकारियों के साथ बैठक कर नव वर्ष मेले से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए और अधिकारियों को अवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात डीएम और एसपी अधिकारियों और पुलिस बल के साथ बौद्ध स्थली कुशीनगर सहित कसया नगर का पैदल गश्त व भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि मेला शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न होना चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी। इस दौरान एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल, ईओ नगरपालिका अंकिता शुक्ला, राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि,लेखपाल डॉ शैलेन्द्र दूबे,श्रवण तिवारी आदि सहित भारी संख्या में पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.