हाथरस, दिसम्बर 20 -- हाथरस। तहसील समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं मुख्य विकास अधिकारी के साथ परिसर में उपस्थित जरूरतमंद लोगों को कंबल ओढ़ाकर वितरित करने के साथ उन्हें गुड़ भेंट किया। जिलाधिकारी ने शीत लहर के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निराश्रित, वृद्ध एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समय से कंबल उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रैन बसेरों एवं प्रमुख चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने साफ कहा कि कोई भी व्यक्ति ठंड में राहत से वंचित न रहे। कंबल वितरण एवं अन्य राहत कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बरती जाए। शीत लहर की अवधि में संचालित राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.