बांका, फरवरी 18 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित यात्रा को लेकर कटोरिया में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। बुधवार को डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने अपनी टीम के साथ संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। मौके पर डीडीसी उपेन्द्र कुमार एवं एसडीओ राजकुमार भी मौजूद थे। इस दौरान अधिकारियों ने तेलंगवा स्थित निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज परिसर का दौरा किया। कॉलेज परिसर के पूर्व दिशा में प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का जायजा लिया गया और दक्षिण दिशा में आयोजित होने वाली जनसभा की व्यवस्थाओं पर निगरानी की गई। पश्चिम और उत्तर दिशा में पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के निर्माण की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। डीएम ने बताया कि बाउंड्री के उत्तर दिशा से सटाकर प्रदर्शनी स्टॉल लगाया जायेगा। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.