अररिया, जनवरी 1 -- अररिया, संवाददाता नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को डीएम विनोद दुहन और एसपी अंजनी कुमार ने कुसियारगांव स्थित जैव विविधता पार्क का संयुक्त रूप से भ्रमण किया। इस दौरान दोनों वरीय अधिकारियों ने पहली जनवरी को बढ़ती भीड़ की संभावना को देखते हुए पार्क सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आमजनों की सुविधा से जुड़े बिंदुओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण के क्रम में पर्यटकों के आवासन के लिए उद्यान में पूर्व से निर्मित ईको हट का जायजा भी लिया। इस अवसर पर डीएम ने जिलेवासियों को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन आमजन की सुरक्षा, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से नव वर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.