रामपुर, मार्च 9 -- जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खजुरिया थाने पहुंच कर वहां बनाए गए जनपद के पहले ई-मालखाने का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी द्वारा महिला और बच्चों के बैठने हेतु आंगतुक कक्ष का फीता काटकर इस कार्य की प्रशंसा की। शनिवार की दोपहर ढाई बजे जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र खजुरिया थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने सबसे पहले समूचे थाने का निरीक्षण किया और फाइलों के रखरखाव आदि का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने थाने में जनपद के पहले ई-मालखाने का उद्घाटन किया। साथ ही अधिकारियों ने थाना परिसर में विशेष रूप से बनाए गए आंगतुक कक्ष का उद्घाटन करते हुए इस कार्य के लिए थानाध्यक्ष राजीव कुमार की प्रशंसा भी की। एडीएम हेम सिंह, एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम अनुराग सिंह, सीओ रविंद्र प्रताप सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.