सहारनपुर, दिसम्बर 5 -- जिला कारागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बंदियों और कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे भी पूछा। इसके साथ ही जिला कारागार में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र, बैरकों में उपलब्ध सुविधाओं व बंदियों से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण टीम में जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह और जेलर प्रशांत उपाध्याय भी शामिल रहे, जिन्होंने अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी व एसएसपी ने जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी ने खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और बंदियों की गतिविधियों की भी समीक्षा की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.