बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- बिन्द हाई स्कूल में हो सकती है कि सीएम की सभा फोटो : बिन्द सीएम-बिन्द हाई स्कूल के मैदान का रविवार को जायजा लेते डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित बिन्द यात्रा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। हाई स्कूल के मैदान में सीएम की सभा हो सकती है। रविवार को डीएम कुंदन कुमार, एसपी भारत सोनी ने अन्य अधिकारियों के साथ सभास्थल का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिये। चर्चा है कि छह अक्टूबर को मुख्यमंत्री बिन्द आएंगे। हाई स्कूल के खेल मैदान में जनता से मिलेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से आने की संभावना जतायी जा रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से तिथि अभी निर्धारित नहीं है। निरीक्षण के दौरान डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर,...