मिर्जापुर, फरवरी 13 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से पुलिस लाइन सभागार में शिवरात्रि, होली और रमजान सहित अन्य त्योहारों को सकुशल मनाने के लिए प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और विभिन्न धर्मों के गुरुओं/पीस कमेटी की बैठक ली। डीएम और एसपी ने त्योहारों को आपसी भाईचारा के साथ शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल मनाने का अनुरोध किए। डीएम ने सभी से अपील करते हुए कहा कि किसी भी नई परम्परा की शुरुआत न करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई अवांछनीय वस्तु, व्यक्ति जो माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को दें। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर गंगा जमुना तहजीब के लिए जाना जाता हैं। इसे बनाए रखा जाए। उन्होंने धर्मगुरुओं और संभ्रात नगारिकों से अप...