मऊ, अगस्त 5 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक इलामारन ने तहसील मधुबन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को पूरी तरह सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने हाहानाला बांध का निरीक्षण कर वहां पर जलस्तर की जानकारी हासिल किया। वर्तमान में घाघरा नदी खतरे की निशान से एक मीटर नीचे बह रही है, जिसके आने वाले दिनों में बढ़ाने की संभावना है। जिलाधिकारी ने वहां पर रिजर्व स्टॉक का भी निरीक्षण किया तथा पर्याप्त मात्रा में सारी आवश्यक वस्तुएं रिजर्व स्टॉक में सुनिश्चित के करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा बिंद टोलिया गांव के बचाव कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। बिंद टोलिया गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.