पीलीभीत, जुलाई 27 -- पीलीभीत/बीसलपुर। डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस पर बीसलपुर और बरखेड़ा थाने में पहुंचकर जनशिकायतों को सुना। राजस्व संबंधी शिकायतों के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। माह के चौथे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी अभिषेक यादव ने कोतवाली बीसलपुर और थाना बरखेड़ा में पहुंचकर जनशिकायतों को सुना। जनसुनवाई के दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद लोगों की शिकायतें सुनते हुए उनका त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। आपसी विवाद,भूमि विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में संबधित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस पर कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.