शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- त्योहारों को देखते हुए जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एसपी राजेश एस, सिटी मजिस्ट्रेट प्रर्वेंद्र कुमार और एसपी सिटी के साथ रुटमार्च किया। महाशिवरात्रि, होली सहित अन्य त्योहारों को देखते हुए शहर में निकाले जाने वाले बड़े लाट साहब जुलूस के मार्ग पर पैदल मार्च कर निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चार खंबा से केरूगंज होते हुए छः कुआं से अंटा चौराहा तक पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने रास्ते पर अतिक्रमण एवं होर्डिंग्स हटाने के भी निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.