कौशाम्बी, फरवरी 23 -- डीएम डॉ. अमित पाल एवं एसपी राजेश कुमार ने यू.पी. बोर्ड परीक्षा-2026 के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा की शुचिता का जायजा लेते परीक्षार्थियों की सुविधाओं को देखा और जरूरी निर्देश भी दिए। अधिकारीद्वय ने सोमवार को परीक्षा केंद्र करारी इण्टर कॉलेज, रियाज इण्टर कॉलेज उखैया खास एवं दुर्गा देवी इण्टर कॉलेज ओसा आदि का आकस्मिक भ्रमण किया। परीक्षा केन्द्रों के भ्रमण के दौरान केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट से विद्यार्थियों की उपस्थिति व कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि परीक्षा नकल विहीन, शुचितापूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सी.सी.टी.वी. कक्ष के भ्रमण के दौरान कहा कि सी.सी.टी.वी की क्रियाशीलता सुनिश्चित...