हापुड़, मई 10 -- डीएम और एसपी ने शुक्रवार की रात को शहर के विभिन्न मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शुक्रवार की देर शाम जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह अतरपुरा चौपला पर पहुंचे। जहां पुलिस पुलिस टीम के साथ गोल मार्केट, मेरठ गेट पुलिस चौकी, सर्राफा बाजार, पुराना बाजार, बुलंदशहर रोड, तहसील चौपला, दिल्ली रोड पर पैदल गश्त किया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने डीएम और एसपी को बताया कि शासन के निर्देश पर रेड अलर्ट के तहत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई, है। धर्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी की मदद से कंट्रोल रूम में तैनात जवान पल पल की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.