कन्नौज, फरवरी 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने कड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कोतवाली क्षेत्र छिबरामऊ का स्थलीय निरीक्षण किया। थाना विशुनगढ़ पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। निरीक्षण के दौरान संवेदनशील चौराहों, कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों तथा मंदिर परिसरों पर व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए यातायात नियंत्रण, रूट डायवर्जन और भीड़ प्रबंधन की स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों क...