औरैया, फरवरी 6 -- ककोर, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी-2026 का समापन समारोह शुक्रवार को मानस सभागार कलेक्ट्रेट ककोर में आयोजित किया गया। सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, चश्मा एवं हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती रहे। समारोह का शुभारंभ छोटे-छोटे स्कूली बच्चों से दीप प्रज्वलन कराकर किया गया। इसके बाद सड़क सुरक्षा माह के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वालों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, चश्मा एवं हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में आयोजित संगोष्ठी को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबोधित किया। जिलाधिकारी ने लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानून नहीं, बल...