शामली, अक्टूबर 12 -- डीएम अरविन्द कुमार चौहान एवं एसपी एनपी सिंह ने शनिवार को झिंझाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित वृद्धाश्रम का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उनके स्वास्थ्य, भोजन, रहन-सहन और देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीएम एसपी ने वृद्धाश्रम की सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था तथा आवासीय प्रबंध का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी देखभाल में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने निर्देश देते हुए कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.