संभल, जनवरी 26 -- जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने एक और अहम कदम उठाया है। रविवार को जिले में दो नई पुलिस चौकियों का उद्घाटन कर सुरक्षा तंत्र को और मजबूत किया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद दोनों चौकियों का उद्घाटन किया। थाना कैलादेवी क्षेत्र के अंतर्गत खिरनी गांव में गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे एक्सप्रेस वे और हाईवे पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए पुलिस चौकी स्थापित की गई है। यह चौकी एक्सप्रेस-वे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और अपराध पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभाएगी। उद्घाटन के दौरान मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत स्थानीय बालिका ज्योति से फीता कटवाया गया, जो महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.