सासाराम, फरवरी 16 -- सासाराम, नगर संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 को लेकर परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग सोमवार को डीआरडीए सभागार में की गई। बैठक में डीएम उदिता सिंह व एसपी रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग करते हुए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व केंद्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन नियमावली तथा बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के प्रावधानों से अवगत कराया तथा दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...