बुलंदशहर, जनवरी 5 -- सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रुति व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में भारी संख्या में फरियादी पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी श्रुति ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें तथा उनका पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आम जनता की समस्याएं सुनें और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण कराएं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी फरियादियों की समस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.