मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कस्बे में पानी के रिसाव से आई दरार वाले मकानों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। डीएम ने मकान स्वामियों को शीघ्र जांच पूरी कराने का आश्वासन दिया है। कस्बे के मोहल्ला शाहवाड़ा में टंकी की पाइप लाइन में कई माह तक पानी के रिसाव के चलते मकानों में दरार आ गई थी। बस्ती के लोगों द्वारा हंगामा करने पर नगर पंचायत व जल निगम के अधिकारी एक दूसरे पर आरोप मढ़ते नजर आए थे। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने डीएम से इस सम्बंध में वार्ता कर मकान स्वामियों को मुआवजा दिलाने की मांग की थी। डीएम ने जांच के लिए एक अधिकारियों की कमेटी गठित कर 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में बस्ती के लोगों ने डीएम से मिलकर बताया कि एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक जांच...