आजमगढ़, दिसम्बर 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को जेल का निरीक्षण किया। इस दौरार बैरकों की गहन तलाशी ली। भोजनालय, कैंटीन, सीसीटीवी, चिकित्सालय आदि का निरीक्षण किया। डीएम ने बैरकों की निगरानी सीसीटीवी से करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि एक जेल एक प्रोडक्ट योजना के अंतर्गत ब्लैक पॉटरी से संबंधित उत्पादों का उत्पादन कराया जाए। उन्होंने कहा कि कैदियों को कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाए, जिसका लाभ उन्हें आने वाले समय में मिलेगा। जिन कैदियों की पैरवी अधिवक्ता के अभाव में नहीं हो पाती है, उन्हें सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाएं। जिससे मुकदमों की प्रभावी तरीके से पैरवी हो सके। डीएम ने बैरकों की तलाशी कराई। हालांकि कोई प्रतिबंध वस्तु नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उ...