बुलंदशहर, जनवरी 31 -- जिला कारागार का शुक्रवार दोपहर को डीएम श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिला बैरक, पुरुष बैरक, जेल अस्पताल समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली गई। शुक्रवार दोपहर को डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ अचानक जिला कारागार पहुंचकर महिला बैरक, पुरुष बैरक तथा जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के ब...