मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- जनपद में हो रहे विकास कार्य खोखले साबित हो रहे हैं। अब मीनाक्षी चौक के बाद डीएम आवास के सामने सड़क में काफी गहरा गड्ढा हो गया। इस दौरान बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उक्त गड्ढा काफी गहरा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर कोई मैनहॉल या फिर सीवर लाइन हो सकती है। शहरी क्षेत्र में आए दिन सड़क नीचे धस रही है। यह सब खराब निर्माण कार्य और निम्न सामग्री का प्रयोग होने के कारण हो रहा है। कुछ दिन पूर्व महावीर चौक पर सड़क में गहरा गड्ढा हो गया। इसके बाद मीनाक्षी चौक के समीप सीवर लाइन नीचे धसने पर सड़क में गहरा गड्ढा हो गया। अब गुरुवार को मेरठ रोड स्थित डीएम उमेश मिश्रा के आवास के सामने सड़क नीचे धस गई और गहरा गड्ढा हो गया। समय रहत...