आगरा, अगस्त 13 -- कासगंज। डीएम प्रणय सिंह ने मंगलवार को सोरों के लहरा घाट पर बाढ़ ग्रस्त व्यवस्थाओं को परखा अधीनस्थ अधिकारियों को सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिये। इसी दौरान तीन दिनों से अनुपस्थित चलने व अव्यस्थाएं देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ईओ को फटकार लगाई। इसके अलावा ईओ का तत्काल वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस करने के निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि, सोरों के लहरा घाट पर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाये। बाढ़ निरोधक कार्यों में तेजी लाई जाये। बाढ़ चौकियां पूर्ण रूप से सक्रिय कर दी जायें। बढ़ते जल स्तर पर हर समय नजर रखी जाये। चिकित्सा कैम्प, पशु टीकाकरण, पेयजल व्यवस्था, बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत शिविर, दवाओं की उपलब्धता, मेडीकल किट्स, तटबंधों की सुरक्षा, गोताखोर व नावों, क्षतिग्रस्त हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.