लखनऊ, फरवरी 10 -- डीएम के सामने फूट-फूटकर रोई बिटिया, डीएम विशाख जी ने तुरंत कराई पढ़ाई और आवास की व्यवस्था लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राजधानी के कलेक्ट्रेट में आयोजित 'जनता दर्शन' में सोमवार को एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। शंकरपुरवा (गन्ने का पुरवा) की रहने वाली श्वेता मौर्या अपनी बेटी के साथ डीएम के पास पहुंची थीं। मां ने भारी मन से बताया कि बिटिया की बोर्ड परीक्षा सिर पर है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण फीस जमा नहीं हो पाई है। डीएम अभी कुछ कह पाते, उससे पहले ही छात्रा फफक पड़ी और बोली 'अंकल, पापा की पिछले साल ही डेथ हो गई है, हम किराए के मकान में रहते हैं।' मासूम की यह बात सुनते ही कमरे में अचानक सन्नाटा पसर गया। जिलाधिकारी ही नहीं, वहां मौजूद अन्य अधिकारी और अधिवक्ता भी इस मार्मिक क्षण को देखकर चुप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.