दरभंगा, मई 11 -- दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अलका झा ने पत्र जारी कर अगले आदेश तक सभी पदाधिकारियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। शनिवार को डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में आपात बैठक की। बैठक में उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार भी मौजूद थे। सभी तैयारियों को चाक-चौबंद करने के लिए उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में अधीक्षक ने न्यू सर्जिकल भवन के फर्स्ट फ्लोर पर 14 कमरे रिजर्व कर रखने के लिए कहा। अस्पताल में दवा, ट्रॉली, व्हील चेयर आदि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करने का निर्देश दिया। एक क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम गठित करने का भी निर्णय लिया गया। टीम गठित करने के लिए विभागाध्यक्षों से चिकित्सकों के नाम मांगे गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.