दरभंगा, फरवरी 24 -- दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के 101वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर यहां के पूर्ववर्ती छात्र एक-दूसरे से मिलकर पुरानी यादों के झरोखे में खो गए। यहां से डिग्री प्राप्त करने के बाद वर्षों तक चिकित्सा जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले चिकित्सकों ने अपने पुराने संस्थान की मिट्टी की सुगंध पाकर जोश और उत्साह से सराबोर हो गए। उन्होंने कहा कि यही संस्थान है जिसने उन्हें सेवा और संघर्ष की सबसे बड़ी सीख दी। कॉलेज के ऑडिटोरियम में बड़े स्क्रीन पर स्थापना से लेकर 101 वर्ष के सफर की यादों से संजोई गई शॉर्ट फिल्म दिखाई गई तो एक ओर पूर्ववर्ती छात्र भावविभोर हो गए, वहीं मौजूदा छात्र अपने संस्थान के स्वर्णिम इतिहास की पर्दे पर देख फूले नहीं समा रहे थे। जो सपना सदियों पहले टेंपल स्कूल के रूप में बोया गया था, उसे फल फूल कर सूबे के सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.