दरभंगा, जून 24 -- दरभंगा। डीएमसीएच के इमरजेंसी में कई इंस्ट्रूमेंट की किल्लत से मरीजों के इलाज में कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है। इमरजेंसी विभाग में रोजाना सड़क हादसों का शिकार होकर कई मरीज पहुंचते हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए इंस्ट्रूमेंट नकाफी हैं। टूल किट में मात्र एक सीजर (कैंची) उपलब्ध है। एक साथ कई मरीजों के पहुंचने पर स्टिच काटने में कर्मियों को परेशानी होती है। वहां मात्र दो नीडल होल्डर उपलब्ध हैं। आंख के नीचे टांका देने के लिए इस्तेमाल में आने वाला इंस्ट्रूमेंट इमरजेंसी विभाग में उपलब्ध नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.