दरभंगा, मार्च 19 -- दरभंगा। डीएमसीएच के न्यू सर्जिकल बिल्डिंग स्थित इमरजेंसी विभाग की एक्सरे मशीन के कई दिनों से खराब रहने से गंभीर मरीजों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। इमरजेंसी विभाग में इलाज के लिए कई जिलों से गंभीर मरीज पहुंचते हैं। इनमें से दर्जनों मरीजों को एक्सरे कराने की सलाह दी जाती है। इमरजेंसी विभाग की एक्सरे यूनिट ठप रहने के कारण उनके परिजन मरीजों को लादकर वहां से काफी दूर स्थित पुराने इमरजेंसी भवन के एक्सरे यूनिट पहुंचते हैं। अस्पताल परिसर की सड़कों पर मरीजों का रेला और वाहनों के जमावड़े के बीच से गुजरते हुए मरीज हांफते-हांफते किसी तरह वहां तक पहुंच पाते हैं। वहां तक मरीजों को पहुंचाने के लिए न ही ट्रॉली की व्यवस्था है और न ही सरकारी एंबुलेंस की। मरीजों को पुराने इमरजेंसी भवन पहुंचाने के लिए ई रिक्शा और टेंपो चालक परिजनों से मुंह मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.