दरभंगा, फरवरी 17 -- दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह सह पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन 23 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर कैंपस में छात्रों के बीच गजब का उत्साह है। वहां अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं द विश्विद्यालय परीक्षा में टॉप करने वाले पीजी और यूजी छात्रों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई। इन छात्रों को स्थापना दिवस के मौके पर गोल्ड मेडल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। यूजी में एक बार फिर टॉपर्स के 22 गोल्ड मेडलों में से 13 पर छात्राओं ने कब्जा कर परचम लहराया है। छात्रों के खाते में नौ गोल्ड मेडल आए हैं। फिजियोलॉजी में विवेक भूषण, एनाटॉमी में रौशन शर्मा, बायोकेमिस्ट्री में स्वीटी सिन्हा, पैथोलॉजी में अकुदामा नाज, माइक्रोबायोलॉजी में शिखा आनं...