दरभंगा, जनवरी 31 -- दरभंगा। दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पांव फिसलने से प्लेटफॉर्म पर गिरकर एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने इलाज के लिए आनन-फानन में उन्हें डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया। जख्मी की पहचान समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा निवासी मो. युनुस (70) के रूप में की गई। उनके शरीर पर गंभीर चोट आई है। उनके पुत्र मो. अख्तर ने बताया कि हायाघाट स्थित बेटी की ससुराल जाने के लिए उनके पिता घर से निकले थे। वे रामभद्रपुर स्टेशन पर डीएमयू पर सवार हो रहे थे। इसी बीच ट्रेन खुल गई। झटका लगने से प्लेटफॉर्म पर गिरकर वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.