सोनभद्र, जून 18 -- सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन निधि के माध्यम से निर्माण करने वाली एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन निधि से होने वाले निर्माण समय गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए। जिन भी निर्माण एजेंसियों से निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं, उनके भुगतान की किश्त जारी करने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना से संबंधित जो भी कार्य है, उसे अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में संबंधित संस्था के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इस दौरान उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.