रामगढ़, फरवरी 15 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जल संसाधन विभाग के डीएमएफटी मद से बहुप्रतीक्षित भुरकुंडा रिवर साईड से जुबिली मोड़ तक पीसीसी सड़क का होगा। शनिवार को विधायक रोशनलाल चौधरी ने इस पथ के साथ सौंदा बस्ती महादेव मंडा मंदिर से जयनगर निवासी आलम अंसारी के घर तक बनने वाले पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को बहुत सहूलियत होगी। भुरकुंडा से लपंगा जाने वाली मुख्य सड़क का अस्तित्व भू-धंसान के कारण खतरे में है। ऐसे में जुबिली मोड़ से बिरसा नगर दुन्दुवा हनुमान मंदिर तक बनने वाली पीसीसी सड़क अच्छा विकल्प साबित होगा। इस सड़क के लिए प्राक्कलित राशि 80 लाख रुपए बताई जाती है। यहां शिलान्यास के अवसर पर मुखिया रामनारायण कुमार, राकेश चौधरी, सत्येंद्र सिंह, सतीश मोहन मिश्रा, अमरेश सिंह, राजू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.